एजेंसी न्यूज

एफबीआई दस्तावेज में स्टोन और असांजे के बीच की बातचीत का हुआ खुलासा

द एसोसिएटेड प्रेस और अन्य मीडिया संगठनों ने इस दस्तावेज को हासिल करने के लिए अदालत का रुख किया था। इसके बाद स्टोन से जुड़े ये दस्तावेज हासिल किए गए हैं। इन दस्तावेजों को जांच एजेंसी एफबीआई ने स्टोन पर आपराधिक मामले में तलाशी वारंट हासिल करने के लिए जमा किया था।

एफबीआई दस्तावेज में स्टोन और असांजे के बीच की बातचीत का हुआ खुलासा

इस रिकॉर्ड से स्टोन और असांजे के बीच हुई बातचीत का पता चलता है। विकिलिक्स ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान रूस द्वारा हैक किए हिलेरी क्लिटंन के ईमेल प्रकाशित किए थे।

द एसोसिएटेड प्रेस और अन्य मीडिया संगठनों ने इस दस्तावेज को हासिल करने के लिए अदालत का रुख किया था। इसके बाद स्टोन से जुड़े ये दस्तावेज हासिल किए गए हैं। इन दस्तावेजों को जांच एजेंसी एफबीआई ने स्टोन पर आपराधिक मामले में तलाशी वारंट हासिल करने के लिए जमा किया था।

इन्हें अब सार्वजनिक किया गया है क्योंकि मूलर की जांच में रूस और ट्रंप अभियान के बीच संबंध को लेकर स्टोन दोषी करार दिये जा चुके हैं। स्टोन अब आत्मसमर्पण की तारीख का इंतजार कर रहे हैं लेकिन इसी बीच देश कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ रहा है।

स्टोन ने जून, 2017 में सीधे तौर पर असांजे को संदेश भेजा था जिसमें उन्होंने कहा था कि यह मुद्दा उन्हें ‘अब भी बकवास’ लगता है। उन्होंने कहा था, ‘‘एक पत्रकार के तौर पर यह मायने नहीं रखता है कि आपको जानकारी कहां से मिली बल्कि सिर्फ यह मायने रखता है कि वह कितनी सटीक है।’’

तलाशी वारंट हलफनामे में इस संदेश के ट्रांसक्रिप्ट (बातचीत का लिखित ब्योरा) में स्टोन को यह कहते हुए पेश किया गया है, ‘‘ अगर सरकार आपके (असांजे) पीछे आती है तो मैं पूरे तंत्र को ही नीचे ला दूंगा।’’

असांजे अभी फिलहाल लंदन की जेल में बंद हैं और अमेरिका प्रत्यर्पित किए जाने के खिलाफ मुकदमा लड़ रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 12:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).