विदेश की खबरें | एफबीआई ने नियाग्रा फॉल्स के पुल पर कार हादसा मामले की जांच खत्म की, आतंकवादी घटना के संकेत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह खबर अमेरिकी नागरिकों के लिए राहत की बात है क्योंकि देश में ‘थैंक्स गिविंग’ की छुट्टियां होने वाली हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यह खबर अमेरिकी नागरिकों के लिए राहत की बात है क्योंकि देश में ‘थैंक्स गिविंग’ की छुट्टियां होने वाली हैं।

एफबीआई का यह फैसला बुधवार देर रात आया। घटना के संबंध में अमेरिकी सरकार द्वारा जारी फुटेज में एक वाहन सड़क पर एक चौराहे से होकर गुजरता दिख रहा है, जो हवा में मध्यम ऊंचाई तक उछलता है तथा कलाबाजियां खाता हुआ एक बूथ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है। इसके बाद नियाग्रा फॉल्स में रेनबो ब्रिज पर वाहन में विस्फोट हो जाता है।

स्थानीय पुलिस अब इसे यातायात मामले के तौर पर देख रही है।

एफबीआई के बुफैलो स्थित कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘घटनास्थल पर जांच के दौरान कोई विस्फोटक नहीं मिला और इसमें आतंकवादी घटना के कोई संकेत नहीं मिले हैं। मामला अब नियाग्रा फॉल्स पुलिस विभाग को सौंपा जा रहा है।’’

शहर के पुलिस विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, मामला अब नियाग्रा फॉल्स पुलिस विभाग की दुर्घटना प्रबंधन इकाई देखेगी।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘घटना की जटिलता के मद्देनजर जांच पूरी होने में कुछ समय लगेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now