देश की खबरें | फौजा सिंह ने दुनियाभर में सिख समुदाय को गौरवान्वित किया : भगवंत मान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (तस्वीरों सहित)
(तस्वीरों सहित)
चंडीगढ़, 15 जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि अनुभवी मैराथन धावक फौजा सिंह ने अपनी लंबी दूरी की दौड़ से दुनिया भर के सिख समुदाय को गौरवान्वित किया।
सिंह की सोमवार को जालंधर जिले में अपने पैतृक गांव बियास में टहलने के दौरान एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत्यु हो गई थी। वह 114 वर्ष के थे।
कुछ ग्रामीणों ने मंगलवार को बताया कि हिट-एंड-रन की घटना में सिंह को शायद एक एसयूवी ने टक्कर मारी थी। उन्होंने दावा किया कि वह पांच से सात फुट तक हवा में उछल गए थे।
मान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रसिद्ध पंजाबी सिख धावक फौजा सिंह जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। दुनिया के सबसे बुजुर्ग धावक फौजा सिंह जी ने अपनी लंबी दूरी की दौड़ से दुनिया में सिख समुदाय को गौरवान्वित किया। उनकी जगह हमेशा हमारे दिलों में रहेगी। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।’’
जालंधर के एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया था कि सिंह को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। मैराथन धावक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सोमवार शाम को उनकी मौत हो गई।
जालंधर के एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सिंह को टक्कर मारने के बाद फरार हुए चालक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
उनके परिवार के एक सदस्य ने मंगलवार को ‘पीटीआई-’ को बताया कि सिंह का अंतिम संस्कार कुछ दिन बाद होने की संभावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

