देश की खबरें | पैसे दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, 22 लाख से अधिक की नकदी बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने रविवार को पिता-पुत्र की जोड़ी को पैसे दोगुना करने के बहाने लोगों के साथ ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

लखीमपुर खीरी (उप्र), 17 अप्रैल उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने रविवार को पिता-पुत्र की जोड़ी को पैसे दोगुना करने के बहाने लोगों के साथ ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

खीरी के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गोंडा जिले के तरबगंज निवासी गोविंद निषाद और उनके बेटे गणेश निषाद को पलिया थाना क्षेत्र के टेहरा तिराहे से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने दोनों के पास से 22,39,800 रुपये नकद के साथ ही एक एसयूवी, पुलिस विभाग और मीडिया घरानों का परिचय पत्र और जाली करेंसी नोट तैयार करने में इस्तेमाल किया जाने वाला कुछ रसायन बरामद किया है।

एएसपी ने बताया कि तीन अप्रैल को पलिया क्षेत्र के अहिरन द्वितीय निवासी मुख्तार सिंह नाम के एक व्यक्ति ने पलिया थाने में शिकायत की थी कि दो लोगों ने उसे दोगुने पैसे का लालच दिया है।

मुख्तार सिंह की तहरीर पर पलिया में धोखाधड़ी और जालसाजी और विश्वासघात आदि की धाराओं में मामला दर्ज कर वांछित अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी और इसी बीच पता चला कि गिरोह का सरगना गोविन्द निषाद और उसका लड़का गणेश टेहरा, तिराहा थाना क्षेत्र पलिया के पास मौजूद है, जो किसी से ठगी करने के फिराक में है।

इस सूचना पर एसटीएफ और पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि वे लोग काफी समय से ठगी कर रहे हैं।

एसटीएफ के अनुसार मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी