देश की खबरें | बेटी के साथ छेड़छाड़ का मामला वापस नहीं लेने पर पिता की गोली मार हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हाथरस जिले में कथित तौर पर बेटी से छेड़खानी के मामले में दर्ज मुकदमा वापस नहीं लेने पर आरोपी ने उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी।

लखनऊ, दो मार्च हाथरस जिले में कथित तौर पर बेटी से छेड़खानी के मामले में दर्ज मुकदमा वापस नहीं लेने पर आरोपी ने उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी।

भाजपा ने आरोपी को सपा का नेता बताकर पार्टी पर निशाना साधा। वहीं, सपा ने उसके भाजपा का नेता होने का दावा किया।

लड़की के पिता अंबरीश शर्मा (50) ने आरोपी गौरव के खिलाफ 2008 में अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था और वह जेल भी गया था, लेकिन एक महीने बाद ही वह जमानत पर रिहा हो गया था।

अंबरीश की बेटी ने प्राथमिकी में आरोप लगाया कि वह अपने पिता अंबरीश के साथ आलू के खेत में थी, जब गौरव अपने एक साथी के साथ सफेद कार में आया और अंबरीश को उसके खिलाफ मामला वापस लेने को कहने लगा।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ इससे पहले कि मेरे पिता कुछ कह पाते, उसने उन पर गोलियां चला दीं। हम उन्हें लेकर अस्पताल गये, जहां उनकी मौत हो गई।’’

वहीं, हाथरस के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कहा, ‘‘ यह घटना सोमवार दोपहर हाथरस के नोजरपुर गांव के सासनी क्षेत्र में हुई, जब अंबरीश शर्मा (50) की बेटियां मंदिर गई थीं। आरोपी गौरव शर्मा की पत्नी और एक रिश्तेदार भी वहां मौजूद थीं। इन महिलाओं के बीच बहस हो गयी और तभी आरोपी गौरव तथा लड़कियों के पिता अंबरीश भी वहां पहुंच गए।’’

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गौरव और अंबरीश के बीच भी बहस हो गयी, जिसके बाद गौरव ने अपने कुछ रिश्तेदारों को बुला लिया और फिर अंबरीश को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि अंबरीश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी ।

उन्होंने बताया कि अंबरीश की बेटी की शिकायत के आधार पर भादंवि की धारा 302 (हत्या) तथा संबंधित धाराओं के तहत गौरव शर्मा, ललित शर्मा, रहितेश शर्मा, निखिल शर्मा और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें से ललित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।

इस घटना के मुख्य आरोपी गौरव की राजनीतिक पृष्ठभूमि को लेकर सपा और भाजपा के बीच खींचतान शुरू हो गयी। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने गौरव के एक फेसबुक पेज का जिक्र करते हुए उसे सपा का नेता बताया, जबकि सपा ने उसे भाजपा का नेता करार दिया।

'गौरव सोनगरा' के नाम के फेसबुक पेज पर दावा किया गया है कि वह समाजवादी पार्टी का नेता है। पिछली 27 फरवरी को उसने अपने फेसबुक पर पेज पर लोगों से कहा है कि लोग सपा मुखिया अखिलेश यादव की तीन मार्च को अलीगढ़ में होने वाली किसान सभा में शामिल हों।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने एक बयान में तथा लम्भुआ से भाजपा विधायक देवमान द्विवेदी ने ट्वीट करके कहा कि गौरव सपा का नेता है। द्विवेदी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का नाम बदलकर अपराधवादी पार्टी कर देना चाहिये।

हालांकि, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि गौरव उनकी पार्टी का नहीं बल्कि भाजपा का नेता है। उसकी भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें इसकी गवाह हैं।

इस सवाल पर कि क्या पहले कभी गौरव सपा का नेता रह चुका है, चौधरी ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है।

बहरहाल, हाथरस की इस घटना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट में कहा ''हाथरस की बेटी' के बाद अब हाथरस की एक और बेटी के साथ हुई छेड़खानी की शिकायत करने वाले पिता की सरेआम हत्या का दुर्दांत कांड हुआ है। भाजपा सरकार से हताश उत्तर प्रदेश की नारियों ने अब तो इस सरकार इंसाफ की मांग करना भी छोड़ दिया है।''

उन्होंने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी डाला है, जिसमें पीड़ित लड़की इंसाफ मांगते हुए कह रही है ''कृपया मुझे इंसाफ दे दो। पहले उसने मेरे साथ छेड़खानी की और अब उसने मेरे पापा को गोली मारी है। वह हमारे गांव आये, छह सात लोग थे, मेरे पिता की किसी से दुश्मनी नहीं थी।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\