एजेंसी न्यूज

पिता ने दोस्त के साथ मिलकर की बेटी की हत्या

ऐसा बताया जा रहा है कि पिता ने बेटी के विवाह से पूर्व गर्भवती होने के कारण उसकी हत्या कर दी।

पिता ने दोस्त के साथ मिलकर की बेटी की हत्या
जमात

बिजनौर (उप्र), 18 अप्रैल उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक पिता ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी बेटी को गंगा में डुबोकर उसकी हत्या कर दी।

ऐसा बताया जा रहा है कि पिता ने बेटी के विवाह से पूर्व गर्भवती होने के कारण उसकी हत्या कर दी।

बिजनौर के सीओ कुलदीप गुप्ता ने बताया कि दारानगर में 19 वर्षीय किशोरी 10 अप्रैल को खेत पर गयी थी लेकिन वह घर नहीं लौटी। इसके बाद 12 अप्रैल को गंगा में उसकी लाश मिली।

उन्होंने बताया कि किशोरी के हाथ उसी के दुपट्टे से बंधे थे और उसे संभवत: डुबोकर मारा गया।

गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वह गर्भवती निकली तो पुलिस ने उसके पिता हरपाल से सख्ती से पूछताछ की जिसके बाद हरपाल और उसके दोस्त बलराम ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गये हैं।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2020 01:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).