देश की खबरें | पिता ने नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी की हत्या की, गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के घाटमपुर के बिराहिनपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी नाबलिग बेटी और उसके प्रेमी की कथित रूप से कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी ।
कानपुर (उत्तर प्रदेश), 15 मई जिले के घाटमपुर के बिराहिनपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी नाबलिग बेटी और उसके प्रेमी की कथित रूप से कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी ।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता शिव आसरे खंगर पेशे से ट्रक ड्राइवर है और उसे गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गयी है।
घाटमपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी पवन गौतम ने बताया कि शिव आसरे की 16 साल की बेटी का पड़ोस के 15 साल के किशोर के साथ प्रेम संबंध था।
शुक्रवार को किशोरी के माता पिता रिश्तेदार की सगाई समारोह में शामिल होने बांदा गये थे, तब उसने अपने नाबालिग प्रेमी को घर बुला लिया । इस बात की जानकारी किशोरी के चाचा ने उसके पिता को दी ।
उन्होंने बताया कि उसके पिता ने लौटकर अपनी बेटी और उसके प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी ।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर मामले की जांच आरंभ कर दी है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2021 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

