एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दो नाबालिग बेटियों की हत्या कर पिता ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगर के धूमनगंज थाना अंतर्गत रम्मन का पुरवा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक व्यक्ति ने अपनी दो नाबालिग बेटियों की कथित रूप से धारदार हथियार से हत्या कर खुद फांसी लगा ली।

देश की खबरें | दो नाबालिग बेटियों की हत्या कर पिता ने की आत्महत्या

प्रयागराज, आठ सितंबर नगर के धूमनगंज थाना अंतर्गत रम्मन का पुरवा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक व्यक्ति ने अपनी दो नाबालिग बेटियों की कथित रूप से धारदार हथियार से हत्या कर खुद फांसी लगा ली।

अपर पुलिस आयुक्त एन कोलांची ने बताया कि आज दोपहर में ‘112’ पर सूचना दी गई कि धूमनगंज में एक मकान में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है और पास में उसकी दो बेटियों के शव पड़े हैं।

उन्होंने बताया कि इस सूचना पर फील्ड यूनिट के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोला जो भीतर से बंद था।

कोलांची ने बताया कि मृतकों की पहचान मनीष प्रजापति (30), उसकी बेटी नैंसी (5) और खुशबू (3) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि बेटियों के पेट में चाकू मारा गया है।

कोलांची ने बताया, “मनीष पेंटिंग का काम करता था और दोपहर में उसने अपनी पत्नी को फोन कर पूछा कि वह कहां है। पत्नी ने बताया कि वह बाजार में है। इसके बाद मनीष ने यह कदम उठाया।”

उन्होंने कहा कि हत्या और आत्महत्या के कारणों का पता जांच के बाद चल सकेगा।

कोलांची के मुताबिक, मनीष की पत्नी फिलहाल बातचीत करने की स्थिति में नहीं है तथा वहीं फारेंसिक टीम साक्ष्य आदि जुटा रही है।

राजेंद्र नोमान

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2024 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).