हैवान पिता, जींद में चार सालों में पांच बच्चों की हत्या करने वाले बाप को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरियाणा के जींद में पुलिस ने पिछले चार सालों में अपने पांच बच्चों की हत्या का जुर्म कबूलने के बाद 38 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारी के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति जुम्मा एक मजदूर है. वह जींद के सफीदों के एक गांव का रहने वाला है. फिलहाल उसकी पत्नी छठी बार गर्भवती है.
चंडीगढ़:- हरियाणा के जींद में पुलिस ने पिछले चार सालों में अपने पांच बच्चों की हत्या का जुर्म कबूलने के बाद 38 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारी के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति जुम्मा एक मजदूर है. वह जींद के सफीदों के एक गांव का रहने वाला है. फिलहाल उसकी पत्नी छठी बार गर्भवती है.
पुलिस के मुताबिक 20 जुलाई को दीदवारा गांव में जुम्मा घर के करीब हांसी-बुटाना लिंक नहर में उसकी ग्यारह और सात साल की दो बेटियों के शव मिले थे. जुम्मा ने पांच दिन पहले ही पुलिस में दोनों की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करायी थी.
जींद के सहायक पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने पीटीआई- को बताया कि जुम्मा जांच के दौरान अपना बयान बदलता रहा, जिससे संदेह पैदा हुआ. हालांकि पुलिस ने यह सोचते हुए उससे कड़ी पूछताछ नहीं की कि वह अपने बच्चों की मौत से मानसिक दबाव में है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2020 07:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

