एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कार नदी में गिरने से पिता और बेटी की मौत, बेटा लापता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर ओरछा-टीकमगढ़ मार्ग पर सेवारी के समीप जामनी नदी पर बने पुल से एक कार के गिर जाने से इसमें सवार दो लोगों की मौत हो गयी,वहीं एक व्यक्ति लापता है।

देश की खबरें | कार नदी में गिरने से पिता और बेटी की मौत, बेटा लापता
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

निवाड़ी (मप्र), छह जनवरी मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर ओरछा-टीकमगढ़ मार्ग पर सेवारी के समीप जामनी नदी पर बने पुल से एक कार के गिर जाने से इसमें सवार दो लोगों की मौत हो गयी,वहीं एक व्यक्ति लापता है।

पृथ्वीपुर थाने के प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार रात को करीब आठ बजे हुई।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान संदीप साहू (35) एवं उसकी बेटी तनु (8) के रूप में की गई है, जबकि उसका बेटा कृष्ण (6) लापता है। उसकी तलाश जारी है।

त्रिपाठी ने बताया कि इस हादसे में संदीप की पत्नी अरुणा (32) ने तैर कर अपनी जान बचा ली।

उन्होंने कहा कि हादसा उस वक्त हुआ जब ये लोग झांसी से लौट रहे थे।

त्रिपाठी ने बताया कि कार का संतुलन बिगड़ने से वह नदी में गिर गई।

उन्होंने कहा कि अरुणा की सूचना के बाद पुलिस दल ने मौके पर पहुंच कर बचाव अभियान शुरू किया। देर रात संदीप एवं तनु के शव बरामद किये ,जबकि कृष्ण लापता है। उसकी खोजबीन जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2021 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).