जरुरी जानकारी | तेज ब्रॉडबैंड, मुक्त प्रणालियां, घरेलू विनिर्माण आने वाले सालों में देश के लिए जरूरी : ट्राई प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. तेज ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी और स्वदेश में निर्मित समावेशी, मुक्त प्रणालियां आने वाले सालों में देश के लिए मील का पत्थर होंगी। यह बात दूरसंचार नियामक ट्राई के प्रमुख आर.एस. शर्मा ने बुधवार को कही।

नयी दिल्ली, नौ सितंबर तेज ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी और स्वदेश में निर्मित समावेशी, मुक्त प्रणालियां आने वाले सालों में देश के लिए मील का पत्थर होंगी। यह बात दूरसंचार नियामक ट्राई के प्रमुख आर.एस. शर्मा ने बुधवार को कही।

शर्मा ने कहा कि निवेशक अनुकूल नीतियां और मजबूत बाजार बनाकर घरेलू विनिर्माण उद्योग को अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। वह यहां ब्रॉडबैंड इंडिया फोरम (बीआईएफ) के एक वर्चुअल कार्यक्रम में बोल रहे थे।

यह भी पढ़े | PAN Card को लेकर रहे सचेत, अगर की ये गलती तो भरना पड़ेगा 10,000 रुपए का जुर्माना.

उन्होंने भरोसा जताया सही माहौल और प्रोत्साहन देश में घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा दे सकते हैं। चीन ने विनिर्माण (उत्पादन केंद्र) के लिए 20 साल से अधिक अवधि में माहौल को तैयार किया, यह बहूत तेजी से भारत में स्थानांतरित किया जा सकता है।

शर्मा ने कहा, ‘‘सही माहौल और प्रौत्साहन दीजिए, भारत का घरेलू विनिर्माण क्षेत्र उड़ान भर सकता है, और चीन ने 20 वर्ष में जो व्यवस्था तैयार की है, इस व्यवस्था को देश में बहूत तेजी से विकसित किया जा सकता है, क्योंकि आप जानते हैं कि अंतरराष्ट्रीय माहौल कैसा है और देश एवं लोग किस तरह चीन को देख रहे हैं। हमारे पास बहुत बड़ा अवसर है।’’

यह भी पढ़े | Dr Tsering Landol: लद्दाख की पहली महिला डॉक्टर, माइनस 35 डिग्री तापमान में करती थीं मरीजों की सेवा.

सरकार और उद्योग को साझा लक्ष्य के लिए साथ-साथ मिलकर काम करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे में कनेक्टिविटी की जरूरत होगी और यह कनेक्टिविटी घरेलू सतर पर विनिर्मित होनी चाहिए। यह 2025 तक भारत के लिए उनका सबसे बड़ा सपना है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें