देश की खबरें | क्रिकेट दोबारा शुरू होने पर तेज गेंदबाजों को अधिक सतर्क रहना होगा: पठान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान का मानना है कि कोरोना वायरस के कारण ब्रेक के बाद जब वापसी करेंगे तो तेज गेंदबाजों को लय में आने में कम से कम चार से छह हफ्ते का समय लगेगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 जुलाई पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान का मानना है कि कोरोना वायरस के कारण ब्रेक के बाद जब वापसी करेंगे तो तेज गेंदबाजों को लय में आने में कम से कम चार से छह हफ्ते का समय लगेगा।

कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में लागू लॉकडाउन के कारण भारत में अधिकतर क्रिकेटर मार्च से ही अभ्यास नहीं कर पाए हैं।

यह भी पढ़े | लखनऊ: मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने आत्मदाह की कोशिश प्रकरण, चार लोग गिरफ्तार.

तेज गेंदबाज शारदुल ठाकुर ने महाराष्ट्र के बोइसर में मई में ट्रेनिंग शुरू की जबकि ऋषभ पंत और सुरेश रैना ने हाल में गाजियाबाद में नेट अभ्यास किया।

अन्य खिलाड़ियों में चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा भी ट्रेनिंग शुरू कर चुके हैं।

यह भी पढ़े | आज सुबह 9 बजे तक जलभराव के संबंध में तीन कॉल दर्ज, फ्लाईओवर के पास छह लोगों की बचाई गई जान- दिल्ली फायर सर्विस: 19 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भारत की ओर से 29 टेस्ट और 120 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पठान ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मैं तेज गेंदबाजों को लेकर चिंतित हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने लय हासिल करने के लिए चार से छह हफ्ते का समय लग सकता है। यह मुश्किल काम है और अगर आप 140-150 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हो, एक गेंद फेंकने के लिए 25 गज दौड़ते हो और फिर कुछ ओवर फेंकते तो यह मुश्किल है।’’

पठान ने कहा, ‘‘हमारे शरीर में जकड़न आ जाती है, चोट का प्रबंधन भी अहम होगा क्योंकि मुझे लगता है कि किसी भी तेज गेंदबाज को लय में आने में कम से कम चार से छह हफ्ते का समय लगता है इसलिए मुझे लगता है कि तेज गेंदबाजों को स्पिनरों और बल्लेबाजों की तुलना में थोड़ा अधिक सतर्क रहना होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

MP Board Result 2026 Date: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम मई में जारी होने की संभावना, जानें कैसे चेक करें स्कोरकार्ड

Mahatma Jyotirao Phule Birth Anniversary 2026: महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- 'उनका जीवन आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा'

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Mullanpur Weather Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल