खेल की खबरें | बांग्लादेश के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए पाक टीम में तेज गेंदबाज हसन अली की वापसी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हसन ने लगभग तीन साल में सिर्फ एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है और 2024 में आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में खेले गए इस मैच में उन्होंने तीन ओवर में 42 रन लुटाए थे जबकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
हसन ने लगभग तीन साल में सिर्फ एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है और 2024 में आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में खेले गए इस मैच में उन्होंने तीन ओवर में 42 रन लुटाए थे जबकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
हसन ने पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स का प्रतिनिधित्व करते हुए 15 विकेट चटकाए हैं।
रिजवान और बाबर को जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की पिछली दो श्रृंखला से भी बाहर किया गया था क्योंकि टीम अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए अपने शीर्ष क्रम में नए खिलाड़ियों को मौका दे रही है।
चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-4 से शिकस्त झेलनी वाली टीम में आठ बदलाव किए हैं।
तेज गेंदबाजों शाहीन शाह अफरीदी, जहानदान खान और अब्बास अफरीदी की जगह हसन, नसीम शाह और मोहम्मद वसीम को टीम में शामिल किया गया है।
सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान, सईम अयूब और फखर जमां की टीम में वापसी हुई है जबकि ऑलराउंडर फहीम अशरफ और हुसैन तलत को भी एक बार फिर टीम में शामिल किया गया है।
तीन मैच की श्रृंखला लाहौर में खेली जाएगी लेकिन तारीखों की अभी घोषणा नहीं हुई है।
टीम इस प्रकार है:
सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, हारिस राऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद वसीम, इरफान खान, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान और सईम अयूब।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2025 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

