विदेश की खबरें | ‘फासीवादी’ अवामी लीग को रैली आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अवामी लीग को ‘फासीवादी’ करार देते हुए बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने शनिवार को कहा कि वह अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को रविवार को प्रस्तावित रैली को आयोजित करने की अनुमति नहीं देगी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ढाका, नौ नवंबर अवामी लीग को ‘फासीवादी’ करार देते हुए बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने शनिवार को कहा कि वह अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को रविवार को प्रस्तावित रैली को आयोजित करने की अनुमति नहीं देगी।

मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि अंतरिम सरकार देश में किसी भी तरह की हिंसा या कानून व्यवस्था को भंग करने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘अवामी लीग अपने मौजूदा स्वरूप में एक फासीवादी पार्टी है। किसी भी सूरत में इस फासीवादी पार्टी को बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’’

आलम ने चेतावनी दी कि, ‘‘जो भी व्यक्ति सामूहिक हत्यारे और तानाशाह शेख हसीना से आदेश लेकर रैली, सभा और जुलूस आयोजित करने की कोशिश करेगा, उसे कानून लागू करने वाली एजेंसियों की पूरी सख्ती का सामना करना पड़ेगा।’’

आलम का यह बयान अवामी लीग की ओर से उसके सत्यापित फेसबुक पेज पर किये गए उस आह्वान के बाद आया जिसमें पार्टी समर्थकों से रविवार को गुलिस्तान में शहीद नूर हुसैन छत्तर या जीरो पॉइंट पर ‘कुशासन’ के खिलाफ विरोध के लिए एकत्र होने का आग्रह किया गया है।

हसीना अपनी सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर छात्र नेतृत्व वाले विद्रोह के बीच पांच अगस्त को भारत भाग गई थीं। उनके भारत जाने के बाद अवामी लीग द्वारा रैली का यह पहला आह्वान है।

अवामी लीग ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि फेसबुक पोस्ट में वर्णित ‘आह्वान की भावना’ के अनुरूप रविवार को देशभर में जमीनी स्तर पर रैलियां आयोजित करें।

विरोध स्थल ‘शहीद नूर हुसैन छत्तर’ ऐतिहासिक महत्व रखता है, क्योंकि यहीं पर 10 नवंबर, 1987 को तत्कालीन सैन्य तानाशाह जनरल एचएम इरशाद के निरंकुश शासन के खिलाफ एक प्रदर्शन के दौरान अवामी लीग के युवा नेता नूर हुसैन की हत्या कर दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\