देश की खबरें | फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती विपक्षी दल की बैठक में शामिल होंगे: जदयू अध्यक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विरोधी दलों के 23 जून को प्रस्तावित बैठक में हिस्सा लेने के लिए अगले सप्ताह बिहार की राजधानी पटना आएंगे।

पटना, 11 जून नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विरोधी दलों के 23 जून को प्रस्तावित बैठक में हिस्सा लेने के लिए अगले सप्ताह बिहार की राजधानी पटना आएंगे।

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने यहां पार्टी के बिहार मुख्यालय में संवाददाताओं को यह जानकारी दी।

ललन ने कहा, ‘‘कुल मिलाकर 18 दलों के नेता बैठक में भाग लेने के लिए सहमत हो गए हैं।’’

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी बैठक में आने के लिए सहमत हो गए हैं।

इससे पहले ललन ने कहा था कि जिन नेताओं ने अपनी सहमति दी है, उनमें कांग्रेस से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा अरविंद केजरीवाल (आम आदमी पार्टी), ममता बनर्जी (तृणमूल कांग्रेस), एम के स्टालिन (द्रविड मुनेत्र कषगम), हेमंत सोरेन (झारखंड मुक्ति मोर्चा), शरद पवार (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी), अखिलेश यादव (समाजवादी पार्टी) और उद्धव ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) शामिल हैं।

इस अवसर पर जदयू कार्यकर्ताओं ने ‘‘नीतीश फॉर पीएम’’ कहकर अपना उत्साह व्यक्त किया लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें याद दिलाया कि बिहार के मुख्यमंत्री, जो कि पार्टी के शीर्ष नेता हैं, ने बार-बार खुद को इस दौड़ से बाहर बताया है।

ललन ने कहा, ‘‘नीतीश कुमार ने बार-बार कहा है कि वह प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं। इस तरह के नारे विपक्षी एकता बनाने के उनके प्रयासों के लिए अच्छा नहीं होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ कृपया याद रखें कि उन्होंने भाजपा को हराने की प्रतिज्ञा के साथ पिछले साल अगस्त में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)छोड़ दिया था। आइए हम खुद को इस कारण के लिए समर्पित करें। लोकसभा चुनाव होने के बाद और परिणाम उम्मीद के मुताबिक रहने पर सभी पार्टियां एक साथ बैठकर तय करेंगी कि कौन प्रधानमंत्री होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज