देश की खबरें | कोटा में किसानों ने कृषि कानूनों का किया विरोध, महाराष्ट्र में कांग्रेस ने दिखायी एकजुटता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कोटा संभाग के चार जिलों के हजारों किसानों ने बृहस्पतिवार को केंद्र के नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए विरोध मार्च निकाला। वहीं महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कांग्रेस ने किसानों के साथ एकजुटता दिखाते हुए मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोटा/औरंगाबाद, तीन दिसंबर राजस्थान के कोटा संभाग के चार जिलों के हजारों किसानों ने बृहस्पतिवार को केंद्र के नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए विरोध मार्च निकाला। वहीं महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कांग्रेस ने किसानों के साथ एकजुटता दिखाते हुए मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कोटा में अखिल भारतीय किसान संघर्ष सामान्य समिति के तत्वावधान में प्रदर्शनकारियों ने दोपहर में शहर के शहीद स्मारक पर एकत्रित होकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: मोदी सरकार के साथ बैठक में किसान नेताओं ने कहा-संसद का विशेष सत्र बुलाकर कृषि कानूनों को रद्द किया जाए.

कुछ किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर तो कुछ ने पैदल मार्च करते हुए शहर की मुख्य सड़कों पर कृषि कानूनों के खिलाफ नारेबाजी की। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

किसानों ने कानूनों को किसान विरोधी करार दिया और केंद्र सरकार से इसे तुरंत रद्द करने की मांग की।

यह भी पढ़े | Karnataka: आत्महत्या करने वाले किसान डरपोक हैं- कोराव बीसी पाटिल, कृषि मंत्री.

किसान सर्वोदय मंडल के कोटा के जिलाध्यक्ष अब्दुल हामिद ने कहा कि कानून मंडी व्यवस्था को खत्म कर देंगे, जिससे देश का हर किसान जुड़ा है। कानून एमएसपी के बारे में कुछ नहीं कहते।

उन्होंने दावा किया कि कानूनों से सिर्फ बड़े उद्योगपतियों और कारोबारियों को फायदा होगा।

वहीं महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर विरोध कर रहे किसानों के साथ एकजुटता जताने के लिए कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को मोर्चा निकाला।

कांग्रेस की औरंगाबाद इकाई ने कलेक्टर कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस की जिला इकाई के अध्यक्ष कल्याण काले ने कहा कि हम केंद्र द्वारा लाए गए किसान विरोधी और मजदूर विरोधी कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर इन अधिनियमों के खिलाफ आंदोलन शुरू किया और किसान अब इस मुद्दे पर एकजुट हो गए हैं। किसानों के आंदोलन को कुचलने के लिए केंद्र ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें छोड़ीं और उन पर लाठियां भी चलाई ।’’

काले ने आगे कहा कि हमने किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\