देश की खबरें | धान की तत्काल खरीद की मांग पर कुरूक्षेत्र के समीप किसानों ने सड़क जाम की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में शाहाबाद के समीप शुक्रवार को किसानों के एक समूह ने यह मांग करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया कि सरकार धान की खरीद तत्काल शुरू करे।
चंडीगढ़, 23 सितंबर हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में शाहाबाद के समीप शुक्रवार को किसानों के एक समूह ने यह मांग करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया कि सरकार धान की खरीद तत्काल शुरू करे।
हरियाणा में धान समेत खरीफ फसलों की खरीद एक अक्टूबर से शुरू होगी।
कुछ प्रदर्शनकारी किसानों ने सड़क से बैरीकेड हटाने की भी कोशिश की। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई हरियाणा बीकेयू (चडूनी) के प्रमुख गुरनाम सिंह चडूनी ने की।
प्रदर्शन स्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए चडूनी ने कहा कि सरकार को तत्काल खरीद प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए।
इस प्रदर्शन के चलते राजमार्ग पर यात्रियों को परेशानी हुई और पुलिस को रास्ता बदलना पड़ा।
बृहस्पतिवार को यहां जारी किये गये एक सरकारी बयान के अनुसार धान, जौ, मक्का, मूंग, सूर्यमुखी, मूंगफली, तिल, अरहर और उड़द जैसी फसलें विपणन मौसम 2022-23 के दौरान खरीदी जाएंगीं और मंडियों में सुचारू खरीद के लिए समुचित प्रबंध किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2022 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

