देश की खबरें | किसानों को भ्रामक दुष्प्रचार का शिकार बनाया जा रहा है: तरुण चुघ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कृषि कानूनों के लेकर ''भ्रामक और कपटपूर्ण विमर्श'' बनाया जा रहा है, जिसके कारण किसानों के बीच जबरदस्त ''गलतफहमी'' पैदा हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 11 दिसंबर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कृषि कानूनों के लेकर ''भ्रामक और कपटपूर्ण विमर्श'' बनाया जा रहा है, जिसके कारण किसानों के बीच जबरदस्त ''गलतफहमी'' पैदा हो गई है।

चुघ ने कहा कि केन्द्र सरकार ने किसानों की आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए नए कृषि कानूनों में सात संशोधनों का वादा किया है, जिसके बाद उन्हें प्रदर्शन खत्म कर देना चाहिये और ''दुष्प्रचार'' से भ्रमित नहीं होना चाहिये।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा, फसल के साथ बिजली भी पैदा करेंगे किसान.

उन्होंने यहां एक बयान में कहा कि केन्द्र के सात वादों में से इस वादे से प्रदर्शनकारी किसानों की सभी शंकाएं दूर हो जानी चाहिये कि एमएसपी तथा मंडी व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि किसानों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसे को कायम रखना चाहिये।

यह भी पढ़े | हरियाणा और दिल्ली के कई इलाकों में अगले दो घंटे में गरज के साथ हल्की बारिश के आसार: IMD: 11 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

चुघ ने कारोबारी घरानों द्वारा किसानों की जमीन हड़पे जाने की बात ''भ्रामक दुष्प्रचार'' बताते हुए खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा, ''कोई भी कारोबारी घराना या निजी खरीदार किसानों की जमीन को हाथ नहीं लगा सकता।''

भाजपा नेता ने कहा कि ये कानून उस डर से किसानों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट