विदेश की खबरें | उत्तरी मेक्सिको में पानी को लेकर किसानों और सैनिकों में झड़प, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह स्थानीय किसानों की आपत्तियों के बावजूद अमेरिका को जल ऋण का भुगतान करने के मेक्सिको की सरकार के प्रयासों को लेकर एक महीने से जारी संघर्ष की ताजा घटना है।
यह स्थानीय किसानों की आपत्तियों के बावजूद अमेरिका को जल ऋण का भुगतान करने के मेक्सिको की सरकार के प्रयासों को लेकर एक महीने से जारी संघर्ष की ताजा घटना है।
दो लोगों की मौत किन परिस्थितियों में हुई यह साफ नहीं है। नेशनल गार्ड ने बताया कि उसने मंगलवार रात तीन लोगों को आंसू गैस के गोलों और मैगजीन बंदूक के साथ गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़े | फ्रांस में COVID19 मामलों की दूसरी सबसे बड़ी दैनिक वृद्धि दर्ज, 8 हजार 577 नए मामले आए सामनें.
उसने कहा कि जब सैनिकों ने इन तीनों को डेलिसियास नगर ले जाने की कोशिश की तो उनपर कई वाहनों से हमला किया। इसके जवाब में सैनिकों ने भी हमला किया और बाद में एक व्यक्ति मृत और एक व्यक्ति वाहन में घायल मिला जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई।
चिहुआहुआ के गवर्नर जावियर कोरल ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सैनिकों को इसके लिए जिम्मेदार बताया।
यह भी पढ़े | Nobel Peace Prize 2021: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार-2021 के लिए नामित.
वहीं राष्ट्रपति लोपेज ओब्रादोर ने बुधवार सुबह संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘कल जो भी हुआ वह बेहद दुखद है।’’
उन्होंने विपक्ष पर प्रदर्शनकारियों को भड़काने का आरोप भी लगाया और कहा कि अटॉर्नी जनरल कार्यालय से इस मामले की जांच करने को कहा जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)