देश की खबरें | भाजपा की प्राथमिकता में नहीं आते किसान और छोटे व्यापारी : अखिलेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भाजपा पर गलत नीतियां लागू कर मध्यम वर्ग, किसानों और छोटे—मझोले व्यापारियों के हितों पर कुठाराघात करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि ये वर्ग भाजपा की किसी भी प्राथमिकता में नहीं आते।

लखनऊ, 22 जून समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भाजपा पर गलत नीतियां लागू कर मध्यम वर्ग, किसानों और छोटे—मझोले व्यापारियों के हितों पर कुठाराघात करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि ये वर्ग भाजपा की किसी भी प्राथमिकता में नहीं आते।

यादव ने यहां एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस संकट से तो लोग त्रस्त हैं ही, उससे ज्यादा वे भाजपा राज की गलत नीतियों की शिकार हो रहे हैं।

यह भी पढ़े | पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की तलाश में बिहार पुलिस, बेल बॉन्ड पर हस्ताक्षर के लिए अमृतसर उनके घर के बाहर डाला डेरा.

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार न तो किसानों की परेशानियों पर ध्यान दे रही है और न ही छोटे-मझोले व्यापारियों की दुर्दशा देख रही है। उसने इन कमजोर लोगों की मदद के बजाय बड़े पूंजी घरानों को ही रियायते दी हैं।

उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री का राहत पैकेज सिर्फ उनके लिए है जो पहले से बैंकों का धन लूटकर बैठे हैं। गरीब, किसान और छोटे व्यापारी, भाजपा सरकार की किसी प्राथमिकता में नहीं आते।''

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में फंसे 748 भारतीयों की गुरुवार से होगी स्वदेश वापसी, खोला जाएगा वाघा बॉर्डर.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘गत सात जून से 18 जून तक 12 दिनों के अंदर पेट्रोल के दाम 4.58 रूपए और डीजल के दाम 4.96 रूपए बढ़ गए हैं। यह आश्चर्यजनक है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम घटने पर भी भारत में कीमतें नहीं घटतीं।’’

उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी से किसान सबसे ज्यादा परेशानी झेल रहा है क्योंकि कृषि यंत्र डीजल-पेट्रोल से चलते हैं। उन्होंने कहा कि किसान के ट्रैक्टर तथा अन्य परिवहन साधन पेट्रोल-डीजल की मंहगाई के चलते खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि किसान की मूलभूत आवश्यकता की अनदेखी कर भाजपा सरकार उसे गहरे आर्थिक संकट में धकेल रही है।

यादव ने कहा, ‘‘अचानक लॉकडाउन और उसके बाद भी चल रहे तमाम प्रतिबन्धों के चलते दो करोड़ छोटे और मझोले दुकानदारों के सामने आजीविका की गम्भीर समस्या खड़ी हो गई है। इनकी दुकानों से करीब 10 करोड़ परिवारों की रोजीरोटी भी जुड़ी है। अब इनके सामने भुखमरी के हालात हैं।’’

सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\