एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बारात में शामिल होने गए किसान की धारदार हथियार से हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रतापगढ़ जिले के अंतू थानाक्षेत्र में उपाध्यायपुर गांव के एक खेत में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव पाया गया जिसकी धारदार हथियार से हमलाकर हत्या की गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बारात में शामिल होने गए किसान की धारदार हथियार से हत्या

प्रतापगढ़ (उप्र), तीन दिसंबर प्रतापगढ़ जिले के अंतू थानाक्षेत्र में उपाध्यायपुर गांव के एक खेत में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव पाया गया जिसकी धारदार हथियार से हमलाकर हत्या की गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) दुर्गेश कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि खेत में एक व्यक्ति का शव पाया गया जिसकी धारदार हथियार से हमलाकर हत्या की गई है।

उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति की पहचान गांव के ही किसान अयोध्या प्रसाद वर्मा (37) के रूप हुई है जो गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होने गया था।

उन्होंने बताया कि रात में शादी समारोह के बीच जब वह शौच के लिए खेत में गया था तब उसकी हत्या कर दी गई।

सिंह ने बताया कि सुबह लोगों ने शव देखकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के मुताबिक वर्मा के परिजनों ने बताया कि वह कुछ दिन पहले कोहडौर थानाक्षेत्र के काँधरपुर में बारात गया था जहां उसका उस गांव के शनि और अन्य लोगों से विवाद हुआ था एवं फिर इन लोगों ने घर पर आकर जान से मारने की धमकी दी थी।

पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सं राजेंद्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2024 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).