जरुरी जानकारी | किसान नेताओं, विपक्ष ने हरियाणा सरकार से टमाटर किसानों की सहायता की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कई किसान संगठनों तथा विपक्षी दलों के नेताओं ने कीमतों में गिरावट के मद्देनजर हरियाणा सरकार से टमाटर उत्पादक किसानों की सहायता करने की शनिवार को मांग की।

चंडीगढ़, 13 जून कई किसान संगठनों तथा विपक्षी दलों के नेताओं ने कीमतों में गिरावट के मद्देनजर हरियाणा सरकार से टमाटर उत्पादक किसानों की सहायता करने की शनिवार को मांग की।

भारतीय किसान यूनियन के हरियाणा के नेता गुरनाम सिंह ने कहा कि राज्य सरकार को टमाटर उगाने वाले किसानों की मदद के लिये आगे आना चाहिये क्योंकि इसकी कीमतें काफी गिर गयी हैं। उन्होंने कहा, "टमाटर की कीमतें गिर गयी हैं और किसान लागत भी नहीं वसूल पा रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | RSMSSB Recruitment 2020: लैब टेक्निशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2,177 पदों पर भर्ती, 18 जून से करें अप्लाई.

उन्होंने कहा कि खुदरा में 10 रुपये से 20 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत के मुकाबले किसानों को महज 2-3 रुपये प्रति किलो मिल पा रहा है।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बयान में भावांतर भरपाई योजना को दिखावा बताते हुए कहा कि सरकार को सब्जियों, मक्का और सूरजमुखी के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) प्रदान करना चाहिये।

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

हुड्डा ने कहा, "किसानों को लाभ पहुंचाने के बजाय, इससे किसानों को नुकसान हो रहा है, क्योंकि किसान खुद कहते हैं कि उन्हें इस योजना का मामूली लाभ भी नहीं मिला है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड