देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में ‘पटवार घर’ के लिए किसान ने तीन एकड़ जमीन दान की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के खारसी चौक इलाके में 74 वर्षीय एक किसान ने ‘पटवार घर’ या लेखा कार्यालय के निर्माण के लिए राजस्व विभाग को अपनी तीन एकड़ उपजाऊ जमीन दान में दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस जमीन की कीमत 20 लाख रुपये है।

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश), 20 मई हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के खारसी चौक इलाके में 74 वर्षीय एक किसान ने ‘पटवार घर’ या लेखा कार्यालय के निर्माण के लिए राजस्व विभाग को अपनी तीन एकड़ उपजाऊ जमीन दान में दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस जमीन की कीमत 20 लाख रुपये है।

अधिकारी ने बताया कि भागीरथ शर्मा ने दो दिन पहले जमीन राजस्व विभाग को दान में दी।

उन्होंने बताया कि नया कार्यालय 12 राजस्व गांवों के लगभग 4,000 लोगों को सेवाएं प्रदान कराएगा, जिनमें सई खारसी, दिकथली बदनू और सुई सुरहर पंचायत शामिल हैं।

भागीरथ साधारण पृष्ठभूमि आते हैं और खेती करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनकी चारों बेटियों की शादी हो चुकी है। उनके दो बेटों में से एक पेट्रोल पंप पर काम करता है और दूसरा टैक्सी चलाता है।

‘पटवार घर’ का कामकाज 2021 से एक कमरे के माध्यम से किया जा रहा है।

सई खारसी के प्रखंड विकास पदाधिकारी आत्मदेव शर्मा ने कहा कि भूमि हस्तांतरण की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और दानकर्ता भागीरथ और उनके परिवार की ओर से कोई मांग नहीं की गई है।

अधिकारी ने बताया कि भागीरथ शर्मा ने एक ऐसे समय में एक उदाहरण पेश किया है जब तुच्छ भूमि विवादों को लेकर रिश्ते मिनटों में टूट जाते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\