जरुरी जानकारी | वित्त मंत्रालय से फैंटेसी स्पोर्ट, वायदा-विकल्प मंच पर सख्त नियमन की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उपभोक्ता संगठनों और नागरिक संस्थाओं ने फैंटेसी स्पोर्ट और वायदा-विकल्प कारोबार मंच पर सख्त नियमन की मांग की है।

नयी दिल्ली, एक मार्च उपभोक्ता संगठनों और नागरिक संस्थाओं ने फैंटेसी स्पोर्ट और वायदा-विकल्प कारोबार मंच पर सख्त नियमन की मांग की है।

गौरतलब है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत के साथ ही क्रिकेट सीजन की शुरुआत हो गई है और अगले महीने आईपीएल 2025 शुरू होगा।

नागरिक संस्था स्पंदन फाउंडेशन ने वित्त मंत्रालय को दिए गए एक ज्ञापन में इन गतिविधियों से संबंधित नियमन में कमी, भ्रामक विज्ञापनों और उपभोक्ता को होने वाले नुकसान के बारे में चिंता जताई।

इससे पहले भारत में वायदा-विकल्प मंच पर तत्काल नियमन के लिए न्यू इंडियन कंज्यूमर इनिशिएटिव (एनआईसीआई) और पेन मीडिया लिटरेसी सहित 10 संगठनों ने संयुक्त रूप से ज्ञापन दिया था।

स्पंदन फाउंडेशन ने अपने ज्ञापन में कहा कि फैंटेसी स्पोर्ट में नुकसान के कारण आम लोगों को वित्तीय संकट और भारी कर्ज का सामना करना पड़ा है।

संस्था ने लोगों को वित्तीय संकट से बचाने के लिए सरकार से अनुरोध किया है कि इस बारे में कुछ नियम बनाए जाएं।

स्पंदन ने कहा कि फैंटेसी स्पोर्ट और वायदा-विकल्प कारोबार मंच छिपे रूप में जुए के संचालन के समान हैं, जो कौशल आधारित गेमिंग के बहाने उपयोगकर्ताओं को गुमराह करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\