एजेंसी न्यूज

गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर के जन्मदिवस को प्रशंसकों ने ऑनलाइन प्रस्तुतिकरण देकर मनाया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्विटर के माध्यम से टैगोर के गीत (रवींद्रसंगीत) के शब्दों को उद्धृत कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर के जन्मदिवस को प्रशंसकों ने ऑनलाइन प्रस्तुतिकरण देकर मनाया
जमात

कोलकाता, आठ मई कोरोना वायरस की महामारी के चलते लागू लॉकडाउन की वजह से गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर की 159वीं जयंती प्रशंसकों की गैरमौजूदगी में मनाई गई। बहरहाल, उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर सजीव चर्चा और सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर इस दिन को ऑनलाइन मनाया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्विटर के माध्यम से टैगोर के गीत (रवींद्रसंगीत) के शब्दों को उद्धृत कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ चिरोनूतनेर दिलो डाक, पोचिसे बोइसाख ' (यह सुबह नयी का आह्वान करती है, नयी शुरुआत की प्रतीक है)। कविगुरु रबींद्रनाथ ठाकुर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।’’

कला प्रस्तुति समूह क्रियेटिव आर्ट्स ने फेसबुक के जरिये बच्चों के लिए कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

विजुअल डिजाइनर और ग्राफिक कलाकार अनिकेत मित्रा ने सोशल मीडिया पर टैगोर की तस्वीर साझा की। अन्य साहित्यकारों ने कॉलेज स्ट्रीट स्थित ऐतिहासिक कॉफीहाउस में चर्चा की जिनमें शक्ति चट्टोपाध्याय, सुनील गंगोपाध्याय, नबनिता देव सेन, बांग्लादेशी लेखक हुमायूं अहमद मौजूद रहे।

अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया सहित विभिन्न देशों के बच्चों ने वीडियो में टैगोर के ‘‘भारत तीर्थ’’ गाया जिसे अभिनेता सुजॉय प्रसाद चटर्जी ने प्रस्तुत किया।

विभिन्न सांस्कृतिक संगठनों ने जूम, स्काइप के जरिये इस मौके पर ऑनलाइन कार्यक्रमों का आयोजन किया।

रबींद्र भारती विश्वविद्यालय के जोरासंको परिसर में, जो टैगोर का पुश्तैनी मकान है, शुक्रवार को अन्य वर्षों के विपरीत भीड़ नदारद रही। कुलपति सब्यास्ची बसु रायचौधरी ने संक्षिप्त कार्यक्रम में टैगोर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसी तरह का दृश्य टैगोर द्वारा स्थापित शांतिनिकेतन विश्व भारती विश्वविद्यालय परिसर में था। कुलपति विद्युत चक्रवर्ती आश्रम के कुछ सदस्यों के साथ रबींद्र भवन और छतीमतला के प्रार्थना कक्ष में उपस्थित हुए और नोबेल पुरस्कार विजेता साहित्यकार टैगोर के योगदान को याद किया।

सूचना एंव संस्कृति मामलों के विभाग के सूत्रों ने बताया कि सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन करते हुए एक संक्षिप्त कार्यक्रम रबींद्र सदन में दिन में आयोजित किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).