खेल की खबरें | भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान पानी की बोतल की कमियों से प्रशंसक नाराज, एमसीए ने माफी मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के दौरान पानी की बोतलें पहुंचने में देरी के कारण एमसीए स्टेडियम में अफरा-तफरी मच गई और कुछ प्रशंसकों ने मेजबान संघ के खिलाफ नारे लगाए। बाद में मेजबान संघ ने इस चूक के लिए माफी मांगी।

पुणे, 24 अक्टूबर भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के दौरान पानी की बोतलें पहुंचने में देरी के कारण एमसीए स्टेडियम में अफरा-तफरी मच गई और कुछ प्रशंसकों ने मेजबान संघ के खिलाफ नारे लगाए। बाद में मेजबान संघ ने इस चूक के लिए माफी मांगी।

बृहस्पतिवार को शुरू हुए मुकाबले के लिए लगभग 18 हजार दर्शक मैदान पर पहुंचे।

महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम के अधिकांश हिस्से में छत नहीं है और धूप में बैठे प्रशंसक जब पहले सत्र के खेल के बाद पानी लेने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि पानी की बोतलें उपलब्ध नहीं हैं।

पानी के लिए बूथ पर भीड़ बढ़ती गई और कुछ देर इंतजार करने के बाद प्रशंसक एमसीए के खिलाफ नारे लगाने लगे। तब तक सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को शांत करने के लिए पानी की बोतलें बांटनी शुरू कर दी थीं।

एमसीए सचिव कमलेश पिसल ने बाद में मीडिया से कहा, ‘‘हम सभी प्रशंसकों से असुविधा के लिए माफी मांगते हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि आगे सब कुछ ठीक रहे। हमने पानी की समस्या का समाधान पहले ही कर लिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस बार हमने दर्शकों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने का फैसला किया है और इसमें कुछ दिक्कतें आईं क्योंकि लंच ब्रेक के दौरान कुछ स्टॉल पर पानी खत्म हो गया था क्योंकि वहां बहुत भीड़ थी।’’

कमलेश ने कहा, ‘‘पानी के कंटेनरों को भरने में हमें 15 से 20 मिनट लगे और चूंकि इसमें देरी हो गई थी इसलिए हमने उन्हें मुफ्त में बोतलबंद पानी देने का फैसला किया।’’

यह सब स्टेडियम के हिल एंड में मीडिया और कमेंट्री सेंटर के पास हुआ।

हालांकि स्थिति और खराब नहीं हुई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि शहर के बाहरी इलाके में स्थित स्टेडियम में पानी लाने वाले वाहनों को सुबह के समय भारी ट्रैफिक के कारण देरी हो गई।

प्रशंसकों के एक अन्य समूह को स्टेडियम में फिर से प्रवेश करने की अनुमति के लिए सुरक्षाकर्मियों से बहस करते देखा गया जबकि नियमों के अनुसार उन्हें ऐसा करने की मनाही है। चाय के ब्रेक तक स्थिति को नियंत्रित किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू