Matthew Perry Death: मशहूर टेलीविजन धारावाहिक ‘फ्रेंड्स’ के अभिनेता मैथ्यू पेरी का निधन
‘लॉस एंजिलिस टाइम्स’ और सिलेब्रिटी वेबसाइट ‘टीएमजेड’ के अनुसार, एमी पुरस्कार के लिए नामांकित अभिनेता लॉस एंजिलिस में अपने घर में शनिवार को मृत पाए गए. दोनों समाचार संगठनों ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से पेरी के निधन की जानकारी दी. पेरी के प्रचारक और अन्य प्रतिनिधियों ने अभी अभिनेता के निधन की खबर पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

‘‘फ्रेंड्स’’ के 10 सीजन में पेरी के अभिनय ने उन्हें हॉलीवुड के सबसे मशहूर अभिनेताओं में से एक बना दिया था. चैंडलर की भूमिका में उन्होंने जॉय और रॉस के एक व्यंग्यात्मक लेकिन असुरक्षित और मानसिक रूप से परेशान ‘रूममेट’ की भूमिका निभायी थी. यह भी पढ़ें : Israel Hamas War: इजरायल शुरुआती छापे के साथ गाजा में बड़े पैमाने पर कर रहा जमीनी घुसपैठ की तैयारी- रिपोर्ट
यह सीरीज टेलीविजन के सबसे हिट धारावाहिकों में से एक थी और युवाओं ने इसे काफी पसंद किया था. यह सीरीज 1994 से 2004 तक प्रसारित की गयी थी. पेरी को ‘‘फ्रेंड्स’’ में उनकी भूमिका के लिए एमी पुरस्कार के लिए नामांकित भी किया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2023 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).