देश की खबरें | कोरोना वायरस से जूझ रहे मशहूर गायक एस. पी. बालासुब्रमण्यम का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अपनी मखमली आवाज से पांच दशक तक लाखों प्रशंसकों के दिलों पर राज करने वाले मशहूर गायक एस. पी. बालासुब्रमण्यम का शुक्रवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। अगस्त में कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद से उनका यहां इलाज चल रहा था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 25 सितम्बर अपनी मखमली आवाज से पांच दशक तक लाखों प्रशंसकों के दिलों पर राज करने वाले मशहूर गायक एस. पी. बालासुब्रमण्यम का शुक्रवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। अगस्त में कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद से उनका यहां इलाज चल रहा था।

एमजीएम अस्पताल ने एक बयान में कहा कि 74 वर्षीय गायक की हालत बृहस्पतिवार को काफी बिगड़ गई थी और उन्होंने आज दोपहर एक बजकर चार मिनट पर अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़े | Bihar Elections Model Code of Conduct: बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू, अब नेताओं पर EC रखेगी पैनी नजर- जानें पूरा नियम.

हालांकि अस्पताल का कहना है कि चार सितम्बर को हुई कोविड-19 जांच में वह संक्रमण मुक्त पाए गए थे।

बालासुब्रमण्यम ने अपने पांच दशक से अधिक लंबे करियर में अपनी गायकी से लाखों दिलों को जीता। 40 हजार से अधिक गीत गाने वाले एसपीबी को छह बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2001 में उन्हें पद्म श्री और 2011 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े | Farmers Bill 2020: AIKS अध्यक्ष अशोक धावले के नेतृत्व में महाराष्ट्र में कृषि बिलों को लेकर हजारों की तादात में किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी.

उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।

एसपीबी के नाम से लोकप्रिय बालासुब्रमण्यम ने एक साक्षात्कार में काम को लेकर कड़ी मेहनत के कारण अपने बच्चों को बड़ा होते हुए नहीं देख पाने को लेकर अफसोस जताया था।

उन्होंने 2015 में अपने करियर के 50वें साल की शुरुआत पर दिए इस साक्षात्कार में कहा था, ‘‘ मैं अपने बच्चों को बड़ा होते नहीं देख पाया। मैंने अपने जीवन के पूरे 49 साल गायकी के नाम कर दिए। मैं रोजाना 11 घंटे काम करता हूं। मैंने अपने बच्चों को बड़े होते नहीं देखा।’’

बालासुब्रमण्यम के निधन की जानकारी देते हुए उनके बेटे और फिल्मकार एसपी चरण ने पत्रकारों से कहा कि पिता के प्रशंसकों के दिलों में उनके गीत हमेशा जिंदा रहेंगे।

चरण ने बालासुब्रमण्यम के स्वास्थ को लेकर प्रार्थना करने वाले सभी लोगों, उनका उपचार करने वाले डॉक्टरों, नर्सों और सभी प्रशासनिक कर्मचारियों के हर सहयोग के लिए शुक्रिया भी अदा किया।

एमजीएम हेल्थकेयर ने एक बयान में कहा कि तमाम कोशिशों के बावजूद आज सुबह बालासुब्रमण्यम की हालत और बिगड़ गई और उनके दिल ने काम करना बंद कर दिया था।

उसने कहा, ‘‘ बेहद दुख के साथ हमें यह बताना पड़ रहा है कि दोपहर एक बजकर चार मिनट पर उनका निधन हो गया।’’

अस्पताल ने उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज