देश की खबरें | प्रसिद्ध अर्थशास्त्री कुंजमन मृत मिले

तिरुवनंतपुरम, तीन दिसंबर जाने माने अर्थशास्त्री प्रोफेसर के. कुंजमन रविवार को यहां अपने आवास में मृत मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वह 74 वर्ष के थे। पुलिस ने बताया कि यहां पास में श्रीकार्यम में स्थित अपने घर में वह मृत मिले और उन्हें निवास संघ ने इस बाबत सूचित किया था।

कुंजमन दलित अधिकार कार्यकर्ता भी थे। वह दो दशकों से अधिक समय तक केरल विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर थे।

अपने शोक संदेश में, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि कुंजमन एक प्रतिभाशाली व्यक्ति थे जिन्होंने अपने दृढ़ संकल्प से प्रतिकूल सामाजिक परिस्थितियों पर विजय प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा, “ अपनी मौलिक समझ और राय के लिए विख्यात, कुंजमन का केरल के विकास के लिए अपना दृष्टिकोण था। उनकी आत्मकथा 'एथिरु' जीवन की वास्तविकताओं का प्रतिबिंब है।”

उन्होंने कहा कि कुंजमन एक शिक्षक और एक प्रसिद्ध लेखक थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंजमन का निधन केरल के लिए बड़ी क्षति है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)