एजेंसी न्यूज

Family Commit Suicide: परिवार ने की आत्महत्या; पांच लोगों की मौत, एक बच्ची की हालत गंभीर

जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक परिवार द्वारा कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या करने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है.

Family Commit Suicide: परिवार ने की आत्महत्या; पांच लोगों की मौत, एक बच्ची की हालत गंभीर
poison

नवादा (बिहार), 10 नवंबर : जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक परिवार द्वारा कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या करने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बताया कि शुरूआती जांच में पूरे परिवार के सल्फास खाकर आत्महत्या करने की बात सामने आयी है.

उन्होंने बताया कि घटना में नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया मोहल्ला निवासी केदार लाल गुप्ता, उनकी पत्नी, दो पुत्रियों और एक पुत्र की मौत हुई है, जबकि एक पुत्री को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह भी पढ़ें : Mathura Rape Case: मथुरा में पांच साल की बच्ची से बलात्कार; गुस्साए लोगों ने जाम लगाया

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी तक कर्ज के कारण परेशान होकर आत्महत्या करने की बात सामने आयी है, लेकिन आगे की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2022 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).