जरुरी जानकारी | ज्यादातर तेल-तिलहनों के दाम में गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बुधवार रात शिकॉगो एक्सचेंज में और बृहस्पतिवार को मलेशिया एक्सचेंज में आई गिरावट के बीच बृहस्पतिवार को देश के तेल-तिलहन बाजार में सरसों, सोयाबीन तेल-तिलहन और बिनौला तेल कीमतों में गिरावट आई।
नयी दिल्ली, 15 फरवरी बुधवार रात शिकॉगो एक्सचेंज में और बृहस्पतिवार को मलेशिया एक्सचेंज में आई गिरावट के बीच बृहस्पतिवार को देश के तेल-तिलहन बाजार में सरसों, सोयाबीन तेल-तिलहन और बिनौला तेल कीमतों में गिरावट आई।
महंगा होने के कारण मूंगफली तेल-तिलहन और विदेशों से आपूर्ति कम होने और आयात महंगा होने के कारण कच्चे पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन तेल के दाम पूर्वस्तर पर ही बंद हुए। हाजिर बाजार में सीपीओ की आपूर्ति बहुत कम है या कहें कि सोयाबीन से भी महंगा होने के कारण सीपीओ की आपूर्ति कम हो रही है।
शिकॉगो एक्सचेंज कल रात तीन प्रतिशत से ज्यादा टूटा था। हालांकि, इसका प्रभाव आपूर्ति कम होने के कारण सीमित रहा। मलेशिया एक्सचेंज में बृहस्पतिवार को दो प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट हुई है।
सूत्रों ने कहा कि सरसों, सोयाबीन, मूंगफली, सूरजमुखी, कपास एमएसपी से नीचे बिक रहा है। मूंगफली तो एमएसपी से नीचे बिकने के बाद भी खप नहीं रही है। लेकिन ग्राहकों को इनके खाद्य तेल के दाम में कोई राहत नहीं मिल रही है। तिलहन बेशक नीचे बिक रहा हो पर इनके तेलों के दाम टस से मस होने का नाम नहीं ले रहे। जिस दाम पर तेल बेचा जा रहा है, उस अनुपात में किसानों को दाम मिल जायें तो तेल मिलों और किसानों की बांछें खिल उठें।
सूत्रों ने कहा कि जब स्थानीय तेल 125-130 रुपये किलो बैठेंगे और आयातित तेल का भाव 80-82 रुपये किलो होगा तो देशी तेल कहां खपेंगे ? इसपर विचार करने की जरूरत है।
बृहस्पतिवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन - 5,300-5350 रुपये प्रति क्विंटल
मूंगफली - 6,150-6,225 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 14,500 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल 2,165-2,440 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 9,725 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,665-1,765 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 1,665 -1,770 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,700 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,450 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,100 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 8,200 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,250 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,350 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 8,550 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना - 4,680-4,710 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 4,490-4,530 रुपये प्रति क्विंटल।
मक्का खल (सरिस्का)- 4,050 रुपये प्रति क्विंटल।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2024 06:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

