खेल की खबरें | फखर और अयूब की अनुपस्थिति ने हम पर असर डाला: आकिब जावेद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के अंतरिम मुख्य कोच और राष्ट्रीय चयनकर्ता आकिब जावेद ने बुधवार को कहा कि सैम अयूब और फखर जमां के चोटिल होने के कारण बाहर हो जाने से चैंपियंस ट्रॉफी में राष्ट्रीय टीम के अभियान पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।

रावलपिंडी, 26 फरवरी पाकिस्तान के अंतरिम मुख्य कोच और राष्ट्रीय चयनकर्ता आकिब जावेद ने बुधवार को कहा कि सैम अयूब और फखर जमां के चोटिल होने के कारण बाहर हो जाने से चैंपियंस ट्रॉफी में राष्ट्रीय टीम के अभियान पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।

आकिब ने कहा कि सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने के बावजूद टीम अपने अभियान का जीत के साथ अंत करने के लिए प्रतिबद्ध है। पाकिस्तान गुरुवार को अपने आखिरी ग्रुप मैच में बांग्लादेश से खेलेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ियों में प्रेरणा की कमी को लेकर कोई चिंता नहीं है।’’

आकिब ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम के चयन का भी बचाव किया और कहा कि सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध खिलाड़ियों को चुना गया। चयनित टीम को लेकर टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है।

आकिब ने कहा, ‘‘हमारे कुछ महत्वपूर्ण खिलाड़ी चोटिल होने के कारण नहीं खेल पा रहे थे। उदाहरण के लिए, सैम और फखर जैसे खिलाड़ी मैचों में सकारात्मक प्रभाव पैदा करते हैं। जब वे अनुपलब्ध होते हैं, तो हमें उसके अनुसार टीम का चयन करना होता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत और पाकिस्तान के मैच को कई कारक प्रभावित करते हैं और जहां प्रशंसक भावनात्मक रूप से आहत होते हैं, वहीं खिलाड़ी और भी अधिक आहत, निराश और परेशान महसूस करते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\