देश की खबरें | ओडिशा में लोगों को ठगने वाला फर्जी आरटीआई कार्यकर्ता गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के कोरापुट जिले में स्वयं को सूचना का अधिकार (आरटीआई) कार्यकर्ता बताकर लोगों को ठगने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। फर्जी आरटीआई कार्यकर्ता लोगों को पैसे के बदले विभिन्न सरकारी लाइसेंस दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 18 अगस्त ओडिशा के कोरापुट जिले में स्वयं को सूचना का अधिकार (आरटीआई) कार्यकर्ता बताकर लोगों को ठगने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। फर्जी आरटीआई कार्यकर्ता लोगों को पैसे के बदले विभिन्न सरकारी लाइसेंस दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपी को कोरापुट शहर पुलिस थाने में दर्ज एक मामले के सिलसिले में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का एक फर्जी पहचान पत्र बरामद किया गया।

उन्होंने कहा कि ओडिशा पुलिस की अपराध शाखा के अंतर्गत मामले को विशेष कार्य बल(एसटीएफ) के पास भेज दिया गया है।

अधिकारी ने कहा,‘‘यह व्यक्ति खुद को आरटीआई कार्यकर्ता बताकर और वरिष्ठ अधिकारियों से नजदीकी संबंध होने का दावा कर लोगों को ठगता था। उसने लोगों से पैसे की एवज में उन्हें शराब कारोबार सहित विभिन्न कारोबारों के लिए लाइसेंस दिलाने में मदद करने का वादा किया था।’’

उन्होंने दावा किया कि आरोपी करीब दो-तीन सालों से लोगों को ठग रहा था। एसटीएफ अधिकारी ने कहा,‘‘गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के बैंक खाते में दो से तीन वर्षों में कई बार नकद पैसे जमा किए गए और कुल रकम दो करोड़ रुपये से अधिक है।’’

अधिकारी ने बताया कि आरोपी बेरहामपुर का निवासी है और कुछ वर्षों से कोरापुट में रह रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी