देश की खबरें | नोएडा में फर्जी दरोगा गिरफ्तार

नोएडा (उप्र), 17 जुलाई गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में पुलिस ने फर्जी दरोगा बनकर लोगों पर रौब जमाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रविवार को उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार ने एक सूचना के आधार पर तनुजा सिंह उर्फ सचिन को गिरफ्तार कर लिया जो खुद को पुलिस विभाग का दरोगा बता रहा था।

उन्होंने बताया कि उसके पास से पुलिस की वर्दी, उपनिरीक्षक का फर्जी पहचानपत्र, स्टार, विजिटिंग कार्ड आदि बरामद किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी खुद को पुलिस विभाग का दरोगा बताकर लोगों पर रौब जमाता था।

उन्होंने बताया कि पुलिस उससे गहनता से पूछताछ कर रही है।

सं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)