एजेंसी न्यूज

चतरा में नकली विदेशी शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ ,चार तस्कर गिरफ्तार

झारखंड के चतरा में पुलिस ने नकली विदेशी शराब बनाने की एक फैक्टरी का भंडाफोड़ कर चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया.

चतरा में नकली विदेशी शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ ,चार तस्कर गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

चतरा, 23 अगस्त : झारखंड के चतरा में पुलिस ने नकली विदेशी शराब बनाने की एक फैक्टरी का भंडाफोड़ कर चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मयुरहंड पुलिस ने इटखोरी अंचल के पुलिस निरीक्षक शिवप्रकाश कुमार के नेतृत्व में अलकडीहा गांव के एक बंद पड़े विद्यालय में नकली विदेशी शराब तैयार करते बिहार व झारखंड के चार शराब तस्करों को आज गिरफ्तार किया. पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बरामद की. यह भी पढ़ें : पत्रकार सहित बहुत लोग शराब पर प्रतिबंध होने के कारण नीतीश कुमार के खिलाफ हैं:जदयू अध्यक्ष

मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक केदार नाथ राम ने बताया कि नकली विदेशी शराब बना कर व जाली स्टीकर लगा कर उनकी झारखण्ड से बाहर तस्करी करने की तैयारी थी. मामला दर्ज तस्करों से पूछताछ की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2022 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).