देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के मऊ में 14 लाख रुपये की जाली मुद्रा बरामद, तीन लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मऊ जिले में 14 लाख रुपये के नकली भारतीय मुद्रा बरामद की गई और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
मऊ (उप्र), 24 सितंबर मऊ जिले में 14 लाख रुपये के नकली भारतीय मुद्रा बरामद की गई और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
मऊ के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेश कुमार अत्री ने बताया कि ये गिरफ्तारियां शनिवार रात नियमित जांच के दौरान की गईं। आरोपियों की पहचान अंकुर कुमार बिंद, सुरेंद्र सागर सिंह और कुणाल यादव के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 14 लाख रुपये के नकली नोट, 1.17 लाख रुपये, नकली नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाले कागज, प्रिंटिंग मशीन और मोबाइल बरामद किए हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नकली नोट छापकर कई जिलों में खपाते थे।
उन्होंने बताया कि मौजूदा खेप को गोरखपुर ले जाया जा रहा था।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और इन नकली नोटों के संभावित खरीदारों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2023 06:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

