एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ऋण देने के बहाने लोगों को ठगने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 11 पकड़े गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने ऋण देने के बहाने 1700 से अधिक लोगों को कथित रूप से ठगने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है और इस सिलसिले में छह महिलाओं समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

देश की खबरें | ऋण देने के बहाने लोगों को ठगने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 11 पकड़े गये

नयी दिल्ली, नौ नवंबर दिल्ली पुलिस ने ऋण देने के बहाने 1700 से अधिक लोगों को कथित रूप से ठगने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है और इस सिलसिले में छह महिलाओं समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि उत्तम नगर में बाल उद्यान रोड पर फैजल और उसकी टीम इस साल फरवरी से दवा आपूर्ति स्टोर की आड़ में यह कॉल सेंटर चला रही थी।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम हर्षवर्धन ने कहा कि कम से कम 29 रजिस्टर बरामद किये गये हैं जिनमें उन लोगों के नाम हैं जिन्हें आरोपियों ने ठगा और पैसे के लेन-देन का ब्योरा भी है।

उन्होंने कहा कि रजिस्टर का विश्लेषण करने के बाद यह सामने आया कि आरोपियों ने 1700 से अधिक लोगों को एक करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगाया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फैजल ने यह दावा कर जांचकर्ताओं को गुमराह किया कि वह दवाइयां बेचने के लिए यह कॉलसेंटर चला रहा था।

उन्होंने बताया कि और जांच करने पर सामने आया कि फैजल के कर्मचारी ग्राहक सहयोग एजेंट के रूप में ऋण की पेशकश करते हुए लोगों को कॉल करते थे और फिर वे बैंक विवरण साझा करते हुए लोगों से उस खाते में प्रसंस्करण शुल्क जमा करने को कहते थे।

उन्होंने बताया कि चार आरोपी फरार हैं जिनकी धरपकड़ की कोशिश चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2022 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).