एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नौकरी दिलाने के नाम ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. । नौकरी दिलाने के नाम ठगी करने वाले एक कथित फर्जी कॉल सेंटर का नोएडा पुलिस ने बुधवार को भंड़ाफोड़ किया है। इस फर्जी कॉल सेंटर में जॉब पोर्टल से डाटा लेकर युवक-युवतियों से संपर्क कर नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लिए जाते थे।

देश की खबरें | नौकरी दिलाने के नाम ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा (उप्र),25 नवंबर । नौकरी दिलाने के नाम ठगी करने वाले एक कथित फर्जी कॉल सेंटर का नोएडा पुलिस ने बुधवार को भंड़ाफोड़ किया है। इस फर्जी कॉल सेंटर में जॉब पोर्टल से डाटा लेकर युवक-युवतियों से संपर्क कर नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लिए जाते थे।

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि नोएडा सेक्टर- 20 थाने की पुलिस ने बुधवार दोपहर बाद नोएडा के सेक्टर- 15 में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी कर मौके से 15 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, प्रिंटर डीवीआर आदि बरामद किए हैं।

यह भी पढ़े | केजरीवाल सरकार के मंत्री गोपाल राय ने भरा दम, कहा- पराली के समाधान को लेकर केंद्र ने जो करना चाहिए था वो हमने किया.

उन्होंने बताया कि फर्जी कॉल सेंटर संचालक मौके से भागने में सफल रहा जबकि पुलिस को कॉल सेंटर में काम करने वाली 14 युवतियां मिली, जिनसे पूछताछ करने के बाद पता चला कि वह कुछ दिनों से यहां पर नौकरी कर रही थी तथा निर्दोष हैं।

उन्होंने बताया कि उन्हें छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़े | CM योगी आदित्यनाथ से मिले फ्रांस के राजदूत इमैनुअल लेनिन, यूपी के साथ नई साझेदारी के लिए की चर्चा.

अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर सेक्टर-15 संगम होटल के पास गली नंबर एक स्थित फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी की।

उन्होंने बताया कि यह कॉल सेंटर पिछले तीन माह से चल रहा था और यहां 14 युवतियां टेलीकॉलर के रूप में काम कर रही थी।

एडीसीपी ने बताया कि इस कॉल सेंटर का संचालक राहुल उर्फ पिंटू है बिहार का रहने वाला है और देश की बड़ी जॉब पोर्टल से डाटा से बेरोजगार युवक-युवतियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करता था।

उन्होंने बताया कि इसके बाद कॉल सेंटर में काम करने वाली लड़कियां बेरोजगार युवक-युवतियों के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर उनके जॉब प्रोफाइल के मुताबिक नौकरी दिलाने का झांसा देती थी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान नौकरी पाने के इच्छुक युवक युवतियों से प्रोसेसिंग फीस और रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 20 से 30 हजार रुपये की वसूली की जाती थी और पैसा मिलने पर संपर्क खत्म कर दिया जाता था।

एडीसीपी ने बताया कि इस कॉल सेंटर के संचालक राहुल उर्फ पिंटू को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा इसके लिए पुलिस की टीम बनाई गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2020 10:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).