देश की खबरें | गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा पुलिस ने गुरुग्राम में एक फर्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वे अमेरिका और कनाडा के लोगों को तकनीकी मदद मुहैया कराने के बहाने ठगते थे।

गुरुग्राम, 31 अगस्त हरियाणा पुलिस ने गुरुग्राम में एक फर्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वे अमेरिका और कनाडा के लोगों को तकनीकी मदद मुहैया कराने के बहाने ठगते थे।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आरोपियों की पहचान कॉल सेंटर के प्रबंधक अभिलाष सिंह, थाचांग तुंगशानाओ, विकास भडाना, पारस सूद, अविनाश और राम बिशुआ के तौर पर हुई है।

पुलिस ने बताया कि सेंटर के मालिक की पहचान सचिन तनेजा के तौर पर हुई है जो फरार है और उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने तकनीकी मदद देने और ‘नॉर्टन एंटीवायरस’, ‘मैकएफी’ और ‘वेबरूट’ जैसी कंपनियों की तरफ से लैपटॉप और डेस्कटॉप से वायरस हटाने के नाम पर अमेरिकी और कनाडा के लोगों को संदेश भेजकर उनके साथ ठगी की।

आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 120 बी

(आपराधिक साजिश) और सूचना एवं प्रौद्योगिकी कानून की धारा 66 डी तथा 75 के तहत साइबर अपराध थाने (पूर्व) में मामला दर्ज किया गया है।

अपराध शाखा के सहायक पुलिस आयुक्त प्रीतपाल सिंह सांगवान ने कहा, “ तनेजा पिछले एक साल से किराये के घर में फर्जी कॉल सेंटर चला रहा था। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उन्हें 45,000 रुपये महीना तनख्वाह दी जाती थी।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rohit Sharma IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू