देश की खबरें | फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 12 लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने यहां एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है तथा तीन महिलाओं समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है जो अपने आप को ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन की तकनीकी सहयोग टीम का कर्मी बताकर अमेरिका एवं कनाडा में लोगों को कथित रूप से ठगते थे।

नयी दिल्ली, दो अगस्त दिल्ली पुलिस ने यहां एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है तथा तीन महिलाओं समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है जो अपने आप को ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन की तकनीकी सहयोग टीम का कर्मी बताकर अमेरिका एवं कनाडा में लोगों को कथित रूप से ठगते थे।

पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि ये आरोपी अमेरिका एवं कनाडा में अपने शिकार को फोन करते थे और उन्हें यह बताकर तकनीकी सहयोग की पेशकश करते थे कि उनका एकाउंट हैक हो गया है या एकाउंट पर सुरक्षा संबंधी खतरा है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अवैध तकनीकी एवं वायस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करते थे। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 31 जुलाई को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह पाया गया कि कई कॉलर फोन करने एवं फोन रिसीव करने में लगे थे। उनमें से कई के डेस्कटॉप पर अंतरराष्ट्रीय नंबर नजर आ रहे थे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ वहां अमेजन की तकनीकी सहयोग टीम का कर्मी बताकर नौ पुरूष एवं तीन महिलाएं विदेशी नागरिकों को कॉल करने में व्यस्त थे जिन्हें गिरफ्तार किया गया। ’’

उन्होंने बताया कि इन आरोपियों ने पूछताछ के दौरान ठगी के अपने तौर-तरीके के बारे में बताया। पुलिस ने वहां से 19 कंप्यूटर, 13 मोबाइल फोन, दो इंटरनेट राउटर आदि जब्त करने का दावा किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

\