देश की खबरें | एआईएमआईएम के भिवंडी प्रमुख के कार्यालय से फर्जी आधार और राशन कार्ड मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र पुलिस ने एआईएमआईएम की भिवंडी इकाई के प्रमुख खालिद गुड्डू और उनके भाई के निजी कार्यालय से फर्जी आधार और राशन कार्ड बरामद किये हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, 23 अक्टूबर महाराष्ट्र पुलिस ने एआईएमआईएम की भिवंडी इकाई के प्रमुख खालिद गुड्डू और उनके भाई के निजी कार्यालय से फर्जी आधार और राशन कार्ड बरामद किये हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दोनों भाई जबरन वसूली और अन्य मामलों में फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

यह भी पढ़े | Women Help Desk: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 1,535 थानों में किया महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ.

पुलिस ने पिछले महीने गुड्डू, उनके भाई बबलू और उनके साथियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 364ए और 384 समेत विभिन्न धाराओं और शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया था।

डीसीपी जोन-II राजकुमार शिंदे ने कहा, ''उनके खिलाफ दर्ज मामले की जांच के दौरान पुलिस ने भिवंडी के उनके निजी कार्यालाय से मुहर लगे हुए 38 खाली राशन कार्ड और 30 आधार कार्ड बरामद किये।''

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh Rajya Sabha Election 2020: राज्यसभा के लिए यूपी में जोर आजमाईश शुरू, बीएसपी प्रत्याशी बिगाड़ सकता है गणित!.

उन्होंने कहा, ''खाली राशन कार्डों को जब सत्यापन के लिये भेजा गया तो बताया गया कि उन्हें कार्यालय से जारी नहीं किया गया और उन पर लगी मुहर उसकी नहीं है। ''

शिंदे ने कहा, ''जब 30 आधार कार्डों का सत्यापन किया गया तो पता चला कि उनमें से चार कार्ड फर्जी थे। जिन दो लोगों के नाम राशन कार्डों पर मिले, उन्हें पूछताछ के लिये बुलाया गया। इस दौरान पता चला कि राशन कार्डों पर दर्ज नाम, पता और फोटो फर्जी थे।''

उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान गुड्डू ने पुलिस को बताया कि ये कार्ड चुनावों के लिये बनाए गए थे।

शिंदे ने कहा कि इसके बाद पुलिस ने गुड्डू और उनके भाई के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 465, 467, 472 और 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

अधिकारी ने कहा कि दोनों भाइयों और उनके साथियों के खिलाफ जबरन वसूली के आधे दर्जन मामले दर्ज किये जा चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान