देश की खबरें | मंदिर में नमाज़ पढ़ने के मामले में गिरफ्तार फैसल ने अदालत में दायर की जमानत अर्जी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के नंदगांव स्थित नंदबाबा मंदिर में नमाज़ अदा करने वाले दिल्ली निवासी फैसल ने जिला अदालत में जमानत अर्जी दायर की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मथुरा, 13 नवम्बर उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के नंदगांव स्थित नंदबाबा मंदिर में नमाज़ अदा करने वाले दिल्ली निवासी फैसल ने जिला अदालत में जमानत अर्जी दायर की है।

फैसल की अर्जी पर अदालत में 18 नवंबर को सुनवाई होगी।

यह भी पढ़े | Jammu and Kashmir: पाकिस्तान की गोलीबारी में LoC पर भारतीय सेना के 4 जवान शहीद, जवाबी कार्रवाई में पाक के 7 से 8 सैनिक ढेर.

गौरतलब है कि फैसल तथा उनका साथी मोहम्मद चांद, नीलेश गुप्ता व अशोक रत्न के साथ नंदबाबा मंदिर गए थे, जहां फैसल तथा मोहम्मद चांद ने मंदिर में नमाज पढ़ी।

इसके बाद दोनों दिल्ली लौट गए और नमाज़ पढ़ने की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं जो वायरल हो गईं।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 7,802 नए केस पाए गए, 91 की मौत: 13 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जिला शासकीय अधिवक्ता शिवराम सिंह तरकर ने बताया था कि इस संबंध में मंदिर के सेवायतों की शिकायत पर भादवि की धारा 135 (ए), 295 और 505 में मामला दर्ज किया गया।

इसके बाद पुलिस ने तीन नवम्बर को फैसल को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था।

सं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now