एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | फडवणीस ने सावरकर पर टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी की निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के बारे में टिप्पणी को लेकर शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना की और पूछा कि क्या शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ऐसे बयान का समर्थन करते हैं।

देश की खबरें | फडवणीस ने सावरकर पर टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी की निंदा की

मुंबई, आठ अक्टूबर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के बारे में टिप्पणी को लेकर शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना की और पूछा कि क्या शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ऐसे बयान का समर्थन करते हैं।

फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा कि राहुल गांधी को भारत एवं कांग्रेस का इतिहास मालूम नहीं है।

शनिवार को मीडिया के साथ संवाद के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि सावरकर ब्रिटिश से वजीफा लिया करते थे और ये ऐतिहासिक तथ्य हैं।

फडणवीस ने कहा, ‘‘ राहुल गांधी ने फिर वीर सावरकर का अपमान किया है।....... वह लगातार कह रहे हैं कि वह एजेंट थे और पैसे लेते थे। मैं इस बयान की निंदा करता हूं।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अक्सर सावरकर का अपमान किया है क्योंकि बड़ी संख्या में लोग उनके (सावरकर के) पक्ष में हैं।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया, ‘‘ आजादी के बाद कांग्रेस ने जानबूझकर कई बार सावरकर का अपमान किया। ’’

उन्होंने सवाल किया कि क्या शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (राहुल के) इस बयान की निंदा करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ क्या वह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने नेताओं को उनका (राहुल गांधी का) स्वागत करने के लिए भेजने जा रहे हैं और क्या वह उनके बयान का समर्थन करने जा रहे हैं? उद्धवजी को इसका जवाब जरूर देना चाहिए।’’

हिंदुत्व विचारक कई दक्षिणपंथी संगठनों के आराध्य हैं। वह भाजपा के लिए भी एक महत्वपूर्ण राजनीतिक रहे हैं। शिवसेना ने सावरकर के लिए भारत रत्न की मांग की थी।

फडणवीस ने कहा, ‘‘ सावरकर ने अंडमान की सेल्युलर जेल में 11साल कालापानी की सजा काटी। बहुत कम ऐसे स्वतंत्रता सेनानी हैं जो इतने साल जेल मे रहे। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को प्रेरित किया, क्रांतिकारी आंदोलन की शुरुआत की, ब्रिटिश के हाथों उत्पीड़न सहा। वह सजा काटने के दौरान भी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में सोचते थे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2022 10:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).