एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | फडणवीस के उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश पर राजग की बैठक में चर्चा नहीं हुई: अजित पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में राज्य में भाजपा के खराब प्रदर्शन को लेकर उपमुख्यमंत्री पद से देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की पेशकश पर दिल्ली में राजग की बैठक में चर्चा नहीं हुई।

देश की खबरें | फडणवीस के उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश पर राजग की बैठक में चर्चा नहीं हुई: अजित पवार

मुंबई, सात जून महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में राज्य में भाजपा के खराब प्रदर्शन को लेकर उपमुख्यमंत्री पद से देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की पेशकश पर दिल्ली में राजग की बैठक में चर्चा नहीं हुई।

भाजपा के सहयोगियों-तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री एवं जद (यू) प्रमुख नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता के तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम का अनुमोदन किया। दोनों दलों ने क्षेत्रीय आकांक्षाओं और राष्ट्रीय हितों के बीच संतुलन बनाने का भी संदेश दिया।

दिल्ली में संवाददाताओं से बात करते हुए अजित पवार ने कहा कि उपमुख्यमंत्री पद से फडणवीस के इस्तीफे की पेशकश भाजपा का आंतरिक विषय है और दिल्ली में राजग की बैठक में इस पर चर्चा करने की कोई वजह नहीं थी।

अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव में एक सीट पर जीत मिली है।

महाराष्ट्र में भाजपा की सीट संख्या पिछले लोकसभा चुनाव के 23 से घटकर नौ पर आने के बाद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शीर्ष नेताओं ने चुनाव बाद के परिदृश्य पर चर्चा के लिए नागपुर में फडणवीस के आवास पर उनसे मुलाकात की।

चुनाव नतीजों के एक दिन बाद, फडणवीस ने घोषणा की थी कि वह उपमुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना चाहेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को मजबूत करने के लिए अधिक संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभालना चाहेंगे।

राज्य में छह महीने के अंदर विधानसभा चुनाव होना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2024 08:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).