देश की खबरें | फडणवीस ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए गनबोटे और जगदाले के परिजनों से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए कौस्तुभ गणबोटे और संतोष जगदाले के परिजनों से मुलाकात की।

पुणे, 26 अप्रैल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए कौस्तुभ गणबोटे और संतोष जगदाले के परिजनों से मुलाकात की।

फडणवीस ने सबसे पहले कोंढवा में गणबोटे के आवास का दौरा किया और मृतक की पत्नी संगीता से बात की। वह जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले में बच गई थीं।

गणबोटे, पत्नी संगीता और करीबी दोस्त संतोष जगदाले के परिवार के साथ कश्मीर गए थे।

गणबोटे से मुलाकात के बाद, फडणवीस कर्वेनगर में जगदाले के आवास पर गए। मुख्यमंत्री ने जगदाले की बेटी असावरी और पत्नी प्रतिभा से भी बात की।

मंगलवार, 22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के पर्यटन केंद्र पहलगाम के निकट बैसरन घाटी में आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें 26 लोग मारे गए। इनमें अधिकतर पर्यटक थे।

जगदाले और गणबोटे इन 26 लोगों में शामिल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\