देश की खबरें | फडणवीस सरकार निष्पक्ष ढंग से चुनी हुई सरकार नहीं है, मतदान में हुआ ‘घोटाला’: राउत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत ने नवंबर में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ‘आखिरी के कुछ घंटे में मतदान में आकस्मिक वृद्धि’ का हवाला देते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि देवेंद्र फडणवीस सरकार निष्पक्ष तरीके से चुनी हुई सरकार नहीं है।
नासिक, तीन फरवरी शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत ने नवंबर में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ‘आखिरी के कुछ घंटे में मतदान में आकस्मिक वृद्धि’ का हवाला देते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि देवेंद्र फडणवीस सरकार निष्पक्ष तरीके से चुनी हुई सरकार नहीं है।
भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ‘महायुति’ ने 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीट जीतकर चुनाव में शानदार विजय हासिल की थी, जबकि शिवसेना (उबाठा) 20 सीट ही जीत पायी थी।
राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह सरकार निष्पक्ष तरीके से नहीं चुनी गई। आखिरी के कुछ घंटों में अचानक मतदान में जो बढ़ोतरी हुई है, वह घोटाला है। निर्वाचन आयोग (ईसीआई) इस पर उचित जवाब नहीं दे पा रहा है। (राज्य में) 76 लाख वोटों की बढ़ोतरी हुई है, यानी 150 सीट पर 20000-25000 वोट या प्रति मतदान केंद्र पर 100-150 वोट बढ़ गये।’’
राउत ने कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार अमित शाह के निर्देशों पर काम कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह भाजपा द्वारा बनाई गई पार्टी है। मैं स्पष्ट रूप से कह रहा हूं कि भविष्य में शिवसेना एकजुट नहीं रहेगी। शिवसेना के करीब 20 विधायक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के करीबी हैं।’’
राउत ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली चुनाव जीतेगी, जिसके लिए मतदान पांच फरवरी को होगा और नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2025 10:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

