देश की खबरें | फडणवीस ने नासिक सिंहस्थ कुंभ मेले के दौरान भीड़ प्रबंधन के लिए एआई के इस्तेमाल पर जोर दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नासिक-त्र्यंबकेश्वर में 2027 में होने जा रहे सिंहस्थ कुंभ मेले के लिए एक प्राधिकरण के गठन का निर्देश देते हुए भीड़ को प्रबंधित करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के इस्तेमाल पर जोर दिया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 27 फरवरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नासिक-त्र्यंबकेश्वर में 2027 में होने जा रहे सिंहस्थ कुंभ मेले के लिए एक प्राधिकरण के गठन का निर्देश देते हुए भीड़ को प्रबंधित करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के इस्तेमाल पर जोर दिया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

फडणवीस ने नासिक में होने जा रहे कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर बुधवार को यहां एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि नासिक संभागीय आयुक्त प्रवीण गेदम ने प्रयागराज में महाकुंभ का दौरा करने वाली राज्य की एक टीम की टिप्पणियों पर एक प्रस्तुति दी।

फडणवीस ने अधिकारियों को 2027 में आयोजित होने जा रहे सिंहस्थ कुंभ मेले के लिए एक समर्पित प्राधिकरण के लिए कानूनी ढांचा स्थापित करने का निर्देश दिया, ताकि विभागों के बीच सुचारू समन्वय सुनिश्चित हो सके।

बयान में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया है, "पिछले सिंहस्थ कुंभ की तुलना में चार से पांच गुना अधिक भीड़ को देखते हुए बुनियादी ढांचे के संबंध में योजना बनाने की आवश्यकता है। योजनाओं में भीड़ प्रबंधन, घाटों, सड़कों व रेलवे और हवाई संपर्क का विस्तार शामिल होना चाहिए।"

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने वास्तविक समय पर भीड़ की निगरानी, ​​यातायात विनियमन के लिए एआई-आधारित प्रौद्योगिकी के उपयोग का निर्देश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\