एजेंसी न्यूज

फडणवीस ने आईएफएससी मुख्यालय गांधीनगर में स्थापित करने के फैसले का बचाव किया

इससे पहले दिन में महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख और राज्य के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरट ने आरोप लगाया था कि आईएफएससी का मुख्यालय गुजरात में बनाने का मकसद देश की आर्थिक राजधानी के रूप में ‘मुबई के दर्जे’ को कम करना है।

फडणवीस ने आईएफएससी मुख्यालय गांधीनगर में स्थापित करने के फैसले का बचाव किया

मुंबई, दो मई भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस ने अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण गुजरात के गांधीनगर में स्थापित करने के केंद्र के फैसले का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ यही आईएफएससी अभी परिचालन में है।

इससे पहले दिन में महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख और राज्य के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरट ने आरोप लगाया था कि आईएफएससी का मुख्यालय गुजरात में बनाने का मकसद देश की आर्थिक राजधानी के रूप में ‘मुबई के दर्जे’ को कम करना है।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने ट्वीट किया, ‘‘कुछ लोगों का काम हर चीज के लिए नरेंद्र मोदी सरकार को दोषी ठहराना है।’’

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की एक उच्चस्तरीय समिति ने फरवरी, 2007 में रिपोर्ट सौंपी थी जिसें आईएफएससी के गठन की सिफारिश की गई थी।

उन्होंने कहा कि न तो महाराष्ट्र सरकार ने कोई आधिकारिक प्रस्ताव सौंपा है और न ही केंद्र ने इस पर विचार किया है।

कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए फडणवीस ने कहा कि गांधीनगर में आईएफएसी के मुख्यालय की घोषणा इसलिए की गई, क्योंकि यह एकमात्र) परिचालन वाला आईएफएससी है। ‘‘अब जो लोग छाती पीट रहे हैं वे 2007 से 2014 तक सत्ता में थे, लेकिन उन्होंने मुंबई आईएफएससी के लिए कुछ नहीं किया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 05:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).