देश की खबरें | फडणवीस ने ठाकरे नीत महाराष्ट्र सरकार को ‘अप्राकृतिक गठबंधन’ करार दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी (एमवीए) को ‘अप्राकृतिक गठबंधन’ बताते हुए भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि जिस दिन यह गठबंधन बिखरेगा उनकी पार्टी राज्य को एक मजबूत सरकार देगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुणे, 24 नवंबर सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी (एमवीए) को ‘अप्राकृतिक गठबंधन’ बताते हुए भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि जिस दिन यह गठबंधन बिखरेगा उनकी पार्टी राज्य को एक मजबूत सरकार देगी।

फडणवीस ने सोलापुर में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ऐसा होने तक भाजपा ईमानदारी के साथ मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी और वह राज्य में सत्ता परिवर्तन की मंशा नहीं रखती है।

यह भी पढ़े | कोरोना के नागालैंड में आज 79 नए मामले पाए गए : 24 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि ऐसी सरकारें (शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा की एमवीए) देश या राज्यों में लंबे समय तक नहीं टिकी हैं और यह सरकार भी कोई अपवाद नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘जिस दिन यह अप्राकृतिक गठबंधन टूटेगा, हम राज्य को एक मजबूत सरकार देंगे, लेकिन उस वक्त तक हम विपक्ष में बने रहेंगे।’’

यह भी पढ़े | महाराष्ट्रः शिवसेना MLA प्रताप सरनाईक के घर छापेमारी, NCP चीफ शरद पवार बोले- विपक्ष के खिलाफ ED का इस्तेमाल.

यह पूछने पर कि क्या भाजपा बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन पर विचार कर रही है, फडणवीस ने इससे इंकार करते हुए कहा, ‘‘हम (महाराष्ट्र में) विपक्ष में हैं, और हम ईमानदारी से मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं।’’

पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के दौरान बिजली के बकाया बिलों की उद्घव ठाकरे सरकार द्वारा जांच कराए जाने के संबंध में सवाल करने पर फडणवीस ने कहा कि अगर सरकार इसकी जांच कराती है तो ‘‘वह औंधे मुंह गिरेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा कहना यह है कि सिर्फ हमारे पांच साल के कार्यकाल की जांच क्यों करानी है, पिछले 20 साल (पांच साल भाजपा और 15 साल कांग्रेस-राकांपा गठबंधन) की क्यों नहीं, क्योंकि हमारी सरकार ने तो बिजली कंपनी का गठन किया नहीं था। हमें जो भी विरासत में मिला, हमने उसे ही आगे बढ़ाया।’’

फडणवीस ने दावा किया कि एमवीए सरकार 15 साल (कांग्रेस-राकांपा गठबंधन) का बकाया बिल भी भाजपा नीत सरकार के कार्यकाल में जोड़ रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हां, हम पर कुछ बकाया बिल हैं, लेकिन ऐसा इसलिए हैं क्योंकि हमने किसानों के बिजली कनेक्शन नहीं काटने का फैसला लिया था।’’

धन शोधन के मामले में शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक के महाराष्ट्र स्थित परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय के छापे के बारे में सवाल करने पर फडणवीस ने कहा कि जांच एजेंसी को कोई शिकायत या सबूत मिले होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ईडी बिना किसी आधार के छापा नहीं मारेगी। मैं इसपर टिप्पणी नहीं कर सकता क्योंकि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि अगर किसी ने कुछ गलत नहीं किया है तो उसे डरने की जरुरत नहीं है।’’

अर्पणा पवनेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी