देश की खबरें | फडणवीस और शिंदे तय करेंगे आगे की रणनीति : महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बुधवार रात कहा कि पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे अब आगे की रणनीति तय करेंगे।

मुंबई, 29 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बुधवार रात कहा कि पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे अब आगे की रणनीति तय करेंगे।

इससे पहले, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य विधानसभा में शक्ति परीक्षण से एक दिन पहले शाम को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

राज्य की भाजपा इकाई ने अपने सभी विधायकों को मुंबई में एकत्रित होने को कहा है।

महाराष्ट्र विधानसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी होने के नाते भाजपा के अगले कदम के बारे में पूछे जाने पर पाटिल ने कहा, ''अगला कदम फडणवीस और एकनाथ शिंदे तय करेंगे।''

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत के समय संयम बरतना चाहिए।

फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा, ''मैं पार्टी का रुख कल पक्के तौर पर बताऊंगा।''

सूत्रों ने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात को फडणवीस के आधिकारिक आवास पर अगले दौर की बैठक हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now